Kisaan School : किसान स्कूल में खूब बिक रहीं धान का झूमर, माँ अन्नपूर्णा की पूजा के लिए दीपावली पर्व में बढ़ी मांग

जांजगीर-चाम्पा. दीपावली पर्व में पूजा के लिए लोग धान की झुमर की पूजा करते हैं। माता लक्ष्मी का स्वरूप माने जाने वाले धान की झुमर की खासी मांग बाजार में देखी जा रहीं है। किसान स्कूल बहेराडीह में इस समय 150 रूपये में धान का झुमर बिक रहा है।



वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल बहेराडीह के संचालक दीनदयाल यादव ने बताया कि आज से करीब 40 साल पहले लोग अपने घर पर धान की झुमर बनाकर रखते थे और दीपावली पर्व में माँ अन्नपूर्णा लक्ष्मी के रूप में लोग पूजा करते थे। मगर आज इस तरह झुमर बाजार में भी नहीं मिलती। विलुप्त हो रहीं भारतीय संस्कृति और परंपरा को बरकरार रखते हुए पिछले दो साल से बड़े पैमाने पर धान की झुमर तैयार किया गया है। इस समय धान की झुमर प्रति नग 150 रूपये की दर से बिक रहीं है।

रायगढ़ जिले के खरसिया निवासी रामाधार पटेल, जीवन पटेल ने बताया कि धान की झुमर उन्हें कहीं नहीं मिला। ऐसे में किसान स्कूल के धरोहर अर्थात संग्रहालय को देखने पहुँचे किसानों ने बड़े पैमाने पर धान की झुमर को देख खूब प्रभावित हुये और दीपावली पर्व में पूजा के लिए झुमर खरीदी। इसी तरह जशपुर जिले पत्थलगाव के रोशनलाल नेताम ने बताया कि वर्तमान समय में अब लोग धान की झुमर नहीं बना पाते। आज का पीढ़ी भी इस तरह की चीजों को भूलते जा रहे हैं।

किसान स्कूल के कार्यक्रमो में फूल की जगह धान की झुमर से होती है स्वागत
संचालक दीनदयाल यादव ने बताया कि किसान सम्मेलन में शामिल होने पहुचे अमेरिका के किसानो का स्वागत धान की झुमर से किया गया। जिसे देख अमेरिकी किसान बहुत खुश नजर आये और विभिन्न कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत फूल से नहीं बल्कि धान की झुमर से ही किसानों द्वारा करने की यहाँ परंपरा की शुरुआत किया गया है।

धान की झुमर से सजी है किसान स्कूल।
किसान स्कूल में विविध प्रकार की धान से निर्मित झुमर से सजाई गई है। दीपावली में धान की झुमर की माँ अन्नपूर्णा लक्ष्मी की रूप में धूमधाम से पूजा अर्चना किया जाता है। किसान स्कूल को धान की झुमर से सजाई गईं है। वहीं परिसर में ब्रम्ह कमल और सफेद तथा लाल कमल से सुसोभित किया गया है।

error: Content is protected !!