Sakti Arrest: 20 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, बाराद्वार पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. बाराद्वार पुलिस ने महुआ शराब की बिक्री करने वाले आरोपी फलेश कुर्रे को रायपुरा के भाठापारा से गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से 20 लीटर महुआ शराब जब्त किया है. आरोपी लवसरा गांव के वार्ड 10 का रहने वाला है.



पुलिस को सूचना मिली कि 1 व्यक्ति रायपुरा के भाठापारा में महुआ शराब रखा हुआ है. सूचना के बाद पुलिस ने दबिश दी और उसके कब्जे से महुआ शराब को जब्त कर आरोपी फलेश कुर्रे को गिरफ्तार किया है. मामले में आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जिला पंचायत की बैठक में कई कड़े निर्देश, 5 वर्ष से एक ही स्थान पर पदस्थ सचिवों के स्थानांतरण के निर्देश, बकाया जल बिल नहीं चुकाने वाले उद्योगों पर वसूली कार्रवाई के निर्देश, अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा...

error: Content is protected !!