Sakti Election News : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पहुंचे चंद्रपुर विधानसभा के डभरा, भाजपा और मोदी पर साधा निशाना, कहा, ‘पीएम मोदी हमेशा छोटी बात करते हैं’, खड़गे ने और क्या कहा, पढ़िए…

सक्ती. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, चंद्रपुर विधानसभा के डभरा पहुंचे और सक्ती, चंद्रपुर और जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के पक्ष में समर्थन मांगा और आमसभा को संबोधित किया.

 



इस दौरान प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, विस अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, नगरीय प्रशासन मंत्री शिवकुमार डहरिया, चंद्रपुर विधानसभा प्रत्याशी रामकुमार यादव, जैजैपुर विधानसभा प्रत्याशी बालेश्वर साहू समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद थे.

यहां कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा को घेरते हुए कहा कि पीएम मोदी हमेशा छोटी बात करते हैं कि गांधी परिवार के लोग हुकूमत करना चाहते हैं. कांग्रेस को गांधी परिवार के लोग चला रहे हैं. गांधी परिवार के लोग 1991 से अब तक कौन से चीफ मिनिस्टर रहे, कौन से प्राइम मिनिस्टर रहे. बहुमत मिलने के बाद भी सोनिया गांधी प्रधानमंत्री नहीं बनी थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : चोरिया गांव की श्रीराम सेवा समिति के युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान, ग्रामीणों ने की सराहना, समाज सेवा की दिशा में लगातार काम कर रही समिति...

खड़गे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश की एकता के लिए जान कुर्बान किया है. देश को एक रखने के लिए इंदिरा गांधी ने अपनी जान दे दी. उनके सीने में 32 गोलियां चली, राजीव गांधी को भी मारा गया. कांग्रेस के लोग देश के लिए मर मिटते हैं. भाजपा कहती है, कांग्रेस ने क्या किया, कांग्रेस ने देश को स्वतंत्रता और आजादी दिलाई है.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

Related posts:

error: Content is protected !!