अपडेटेड Renault Duster जल्द होने वाली है लॉन्च, जानें लेटेस्ट डिटेल्स

Renault Duster अपडेट वर्जन में 29 नवंबर को लॉन्च होने के लिए तैयार है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगली पीढ़ी की रेनॉ डस्टर की पेटेंट तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गई हैं। जैसी कि उम्मीद थी कि नई डस्टर का डिजाइन काफी हद तक बिगस्टर कॉन्सेप्ट से प्रेरित हो सकती है। लीक पेटेंट से पता लगता यह अपकमिंग एसयूवी बिगस्टर के समान दिखती है, लेकिन कॉन्सेप्ट की तुलना में इसका फुटप्रिंट छोटा दिखता है।

 



कैसी होगी नई डस्टर?
नई डस्टर में दोनों तरफ वाई-आकार के एलईडी के साथ एक हॉरिजेंटल ग्रिल, क्लैडिंग के साथ चौकोर व्हील आर्च और वाई-आकार के टेल लैंप क्लस्टर मिलते हैं। नई डस्टर का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं वाहन निर्माण करने वाली कंपनी भी अपने इस प्रोडक्ट को लेकर तेजी से काम कर रही है। नइ डस्टर को रेनो की यूनिट डेसिया ने नए सीएमएफ-बी मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर डेवलप किया है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

उम्मीद है कि फ्रांसीसी कार निर्माता भारत में डस्टर एसयूवी को भी फिर से लॉन्च करेगी। हालांकि, भारतीय सड़कों पर आने में इसे कुछ और साल लग सकते हैं। इसको लेकर कंपनी ने अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी भी नहीं दी है।

कितना दमदार है इसका इंजन?
फ्रांसीसी ऑटो दिग्गज इसमें तीन इंजन विकल्प पेश करेगा। 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल यूनिट अब तक की सबसे शक्तिशाली डस्टर एसयूवी होगी। यह 167.6 bhp की पावर जेनरेट करने में सक्षम है। अन्य इंजन विकल्पों में, रेनो द्वारा 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन पेश करने की उम्मीद है, जो 109 बीएचपी की पावर पैदा करने में सक्षम है। इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल हाइब्रिड इंजन भी हो सकता है, जो 118 bhp और 138 bhp के बीच पावर जेनरेट कर सकता है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

कब होगी लॉन्च?
लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो अगली पीढ़ी की डस्टर को भारत में 2025 तक हुंडई क्रेटा, किआ सेल्टोस, फॉक्सवैगन ताइगुन और मारुति ग्रैंड विटा को कड़ी टक्कर देगा।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!