Mahindra Thar को खरीदने से पहले करना होगा इतना इंतजार, जानिए वजह… इन ऑप्शन में होंगे उपलब्ध

नई दिल्ली. भारतीय बाजार में एसयूवी की डिमांड काफी तेजी से बढ़ते जा रही है। ऐसे में मार्केट में सबसे अधिक बिकने वाली एसयूवी में थार भी है। इसका क्रेज लोगों में काफी अधिक है।सबसे अधिक युवाओं में इसकी डिमांड रहती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें, नवंबर 2023 में इस कार की बुकिंग 76 यूनिट्स तक पहुंच गई। जिसके कारण इस कार का वेटिंग पीरियड अधिक बढ़ गया है। इसकी डिलीवरी लगभग साल 2025 तक हो जाएगी। अगर आंकड़ों के अनुसार देखें तो हर महीने लगभग 10 हजार बुकिंग मिल रही है।



50 हजार यूनिट्स बना रही है

वाहन निर्माता कंपनी डिमांड को पूरा करने और वेटिंग पीरियड को कम करने के लिए लगभग 50 हजार यूनिट्स बना रही है। ये कार ऑफ रोडिंग के लिए काफी अधिक जानी जाती है। जिसके कारण इसकी डिमांड काफी अधिक है। इसको सबसे अधिक पसंद करने के पीछे का कारण ये पेट्रोल और डीजल दोनों ऑप्शन में आती है।

इसे भी पढ़े -  पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी ये क्रिकेट टीम, वनडे और टी20 सीरीज में लेगी हिस्सा; दर्शकों के बिना होंगे मैच!

महिंद्रा थार का इंजन

इस कार को फोर व्हील ड्राइव और रियर व्हील ड्राइव दोनों में खरीदा जा सकता है। इसमें आपको पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन का ऑप्शन मिलता है। इस एसयूवी में आपको 2.0 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। जो 150bhp की पावर और 300Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस कार में आपको 1.5 लीटर का डीजल इंजन 117bhp/300Nm आउटपुट जनरेट करता है और 2.0 लीटर डीजल इंजन जो 130bhp/320Nm आउटपुट जनरेट करता है।

इसे भी पढ़े -  IAS Anurag Yadav कौन हैं? ज‍िनकी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से हुई बहस

थार के RWD डीजल वेरिएंट की डिमांड भी अधिक है

थार का वेटिंग पीरियड इसके वेरिएंट पर भी निर्भर करता है। थार के RWD डीजल वेरिएंट की डिमांड भी अधिक है, जबकि इसके पेट्रोल मॉडल के लिए इसका वेरिएंट पीरियड पर थोड़ा कम लगभग 5 से 6 महीने तक का है। वहीं 4 व्हील ड्राइव मॉडल के लिए आपको 24 हफ्ते मतलब 6 महीने तक का इंतजार करना होगा।

error: Content is protected !!