Accident Death : ट्रैक्टर के पहिए के नीचे में आने से युवक को आई चोट, अस्पताल ले जाते वक्त युवक की हुई मौत, ड्राइवर के खिलाफ जुर्म दर्ज

सक्ती. मालखरौदा थाना क्षेत्र के बड़े सीपत गांव में ट्रैक्टर के पहिए के नीचे में आने से युवक को चोट आई थी और अस्पताल ले जाते वक्त युवक ने दम तोड दिया. पुलिस ने ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



मालखरौदा पुलिस के मुताबिक, करन खांडे ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि उसका चचेरा भाई राजू खांडे, धान बिनने खेत गया था और राकेश साहू के ट्रैक्टर में बैठकर घर आ रहा था. यहां ड्राइवर राकेश साहू, ट्रैक्टर को तेज गति से लापरवाही पूर्वक चला रहा था, जिससे ट्रैक्टर में बैठे राजू खांडे उछल गया और ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया. इससे राजू खांडे को काफी चोट आई थी और उसे अस्पताल ले जा रहा था, तभी युवक राजू खांडे ने दम तोड दिया.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

पुलिस ने ट्रैक्टर ड्राइवर राकेश साहू के खिलाफ आईपीसी की धारा 304-A के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Arrest : मारपीट के 3 अलग-अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, बलौदा पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!