Arrest : समोसा खा रहे शख्स से मारपीट, शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर दिया घटना को अंजाम, कार से पहुंचे थे आरोपी, दोनों आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा पुलिस ने समोसा खा रहे शख्स से मारपीट करने के मामले में 2 आरोपी कृष्णा कश्यप, रामेश्वर प्रसाद बरेठ को गिरफ्तार किया है. शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया था. दोनों आरोपी कार से पहुंचे थे. आरोपी कृष्णा कश्यप के खिलाफ बलौदा थाना में पूर्व में भी अपराध दर्ज है.

 



दरसअल, नवापारा-खैजा गांव के रहने वाले अमित बियार ने रिपोर्ट लिखाई कि 09 अक्टूबर को रोड किनारे पुल में अपने भाई के साथ बैठा था और समोसा खा रहा था, तभी बैजलपुर का कृष्णा कश्यप अपने साथियों के साथ कार से पहुंचा. इसके बाद शराब पीने के लिए रुपये की मांग करने लगा. जब पीड़ित ने रुपये नहीं दिए तो आरोपियों ने गाली-गलौज कर मारपीट की.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

घटना के बाद रिपोर्ट लिखाई थी और मामले में पुलिस ने आईपीसी की धारा 294, 323, 327, 34 के तहत अपराध दर्ज किया था. इसके बाद मामले में आरोपी कृष्णा कश्यप, रामेश्वर प्रसाद बरेठ को गिरफ्तार किया गया है.

इसे भी पढ़े -  चांपा की होनहार बेटी अंशिका ऐरन अग्रवाल का प्रांतीय स्तर पर बजा डंका भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर बढ़ाया शहर का मान

Related posts:

error: Content is protected !!