Fraud Arrest : बैंक कर्मचारी बताकर रुपए की ठगी करने वाले फरार आरोपी को बम्हनीडीह पुलिस ने किया गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. बम्हनीडीह पुलिस ने बैंक कर्मचारी बताकर किओस्क बैंक की आईडी दिलाने के नाम पर रुपए की ठगी करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले के एक अन्य आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है.

 



बम्हनीडीह पुलिस के मुताबिक, पीड़ित हीराराम केंवट ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि आरोपी निर्मल चंद्रा और उसके एक अन्य साथी के द्वारा बैंक कर्मचारी बताकर किओस्क बैंक की आईडी दिलाने के नाम पर पीड़ित हीराराम केंवट और उनके साथियों से 10 हजार रूपए फोन पे के माध्यम से और नगदी रकम 10 हजार रुपए लिए थे. इसके बाद आरोपियों के द्वारा आईडी नहीं दिलाने और ठगी करने पर पुलिस ने आरोपी निर्मल चंद्रा और उनके एक अन्य साथी के खिलाफ IPC की धारा 420 और 34 के तहत जुर्म दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

इसके बाद पुलिस ने रुपए की ठगी करने वाले सारंगढ़ जिला उच्चभिठ्ठी गांव निवासी निर्मल चंद्रा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी और उनके एक अन्य साथी के द्वारा 1 लाख 8 हजार 839 रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Accident Death : अनियंत्रित होकर बाइक में बैठी महिला गिरी, इलाज के लिए अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित

पुलिस ने फरार आरोपी सक्ती जिले के अरसिया गांव निवासी राजकुमार चंद्रा उर्फ रेहान को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. साथ ही, मामले के एक अन्य आरोपी निर्मल चंद्रा को पूर्व में गिरफ्तार कर उसे भी न्यायिक रिमांड में भेजा जा चुका है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

Related posts:

error: Content is protected !!