IND vs AUS: भारत ने जीती सीरीज, रायपुर में रिंकू-जितेश और अक्षर का जलवा; चौथे मैच में ऑस्ट्रेलिया को इतने रन से हराया

नई दिल्ली. रायपुर में खेले गए चौथे टी20 मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 20 रन से हराकर सीरीज जीत ली। पांच मैचों की सीरीज में भारत ने 3-1 से अजेय बढ़त बना ली है। रायपुर में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने रिंकू सिंह 46 रन और जितेश की कैमियों पारी के दम पर 174 रन बनाए। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया 154 रन ही बना सका।

 



ऑस्ट्रलिया के कप्तान मैथ्यू वेड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यशस्वी जायसवाल ने भारत को एकबार फिर तेज शुरुआत दिलाई। जायसवाल ने आउट होने से पहले 28 गेंद पर 37 रन की पारी खेली। गायकवाड़ के साथ पहले विकेट लिए 50 रन की साझेदारी की। लंबे समय बाद टी20 में वापसी कर रहे श्रेयस अय्यर का बल्ला नहीं चला और वह 8 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान सूर्या 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

रिंकू और जितेश की दमदार पारी
ऋतुराज गायकवाड़ 32 रन की पारी खेल कर आउट हुए। इसके बाद रिंकू सिंह और जितेश शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी की। दोनों के बीच 32 गेंद पर 54 रन की साझेदारी हुई। जितेश शर्मा ने 19 गेंद पर 1 चौके और 3 छक्के की मदद से 35 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं, रिंकू सिंह ने 29 गेंद पर 46 रन बनाकर आउट हुए।

गेंदबाजी में छाए अक्षर पटेल
भारत के 175 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने तेज शुरूआत की। ट्रेविस हेड ने दीपक चाहर के दूसरे ओवर में 22 रन लिए। ऑस्ट्रलिया का पहला विकेट फिलिप के रूप में 40 के स्कोर पर गिरा। रवि बिश्नोई ने फिलिप को क्लीन बोल्ड किया। अभी स्कोर 44 पर पहुंचा था कि ट्रेविस हेड को अक्षर पटेल ने आउट कर ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा झटका दिया।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान भी नहीं दिला सके जीत
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से कप्तान मैथ्यू वेड ने नाबाद 37 रन की पारी खेली। अक्षर पटेल को तीन विकेट मिले। वहीं, पहले स्पेल में महंगे साबित रहे दीपक चाहर ने वापसी करते हुए दो विकेट चटकाए। रवि बिश्नोई और आवेश खान को एक-एक विकेट मिला।

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : छग स्टेट पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता सहित 4 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह किया गया भेंट

Related posts:

error: Content is protected !!