Janjgir Arrest : गांजा और 585 नग नशीले टेबलेट के साथ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने 1 किलो 7 सौ ग्राम गांजा और 585 नग नशीले टेबलेट के साथ आरोपी मोनू कहरा को गिरफ्तार किया है. मामले में आरोपी को जेल भेजा गया है. साथ ही, आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20 बी, 21 के तहत अपराध दर्ज किया है.



दरअसल, पुलिस को सूचना मिली कि जांजगीर के भीमा तालाब के पास एक व्यक्ति गांजा और नशीली टेबलेट रखा हुआ है. सूचना के बाद पुलिस ने दबिश दी और उसके कब्जे से गांजा, नशीले टेबलेट को जब्त किया है. मामले में आरोपी मोनू कहरा को गिरफ्तार किया है और उसे जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Korba Big News : कलेक्टर ने निर्माणाधीन भवनों का किया निरीक्षण, ठेकेदार को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश, गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

error: Content is protected !!