FIR : मोटर मैकेनिक से पुरानी रंजिश के चलते मारपीट, थाना में FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने मोटर मैकेनिक से पुरानी रंजिश के चलते मारपीट के मामले में आरोपी अमीर खान के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323 के तहत अपराध दर्ज किया है. मिनीमाता चौक में यह घटना हुई है.

 



दरअसल, मोटर मैकेनिक पिंटू बरेठ ने रिपोर्ट लिखाई कि अमीर खान ने उसे फोन किया और पूछा कि वह कहां है, जब उसने दुकान पर होने की बात कही तो अमीर खान, मिनीमाता चौक में स्थित दुकान के सामने पहुंचा और पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज की, फिर मारपीट करने लगा. घटना के बाद थाना में रिपोर्ट लिखाई गई है और मामले में पुलिस ने जुर्म दर्ज कर जांच में लिया है.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!