Janjgir Big News : एक ही परिसर में एसडीएम और तहसील ऑफिस भवन का निर्माण शुरू, 4 करोड़ की लागत से बिल्डिंग बनने के बाद लोगों को मिलेगी बड़ी राहत, …इतने दिनों में तैयार होगा भवन

जांजगीर-चाम्पा. जिला मुख्यालय जांजगीर में एसडीएम और तहसील ऑफिस भवन का निर्माण शुरू हो गया है. 4 करोड़ की लागत से एक ही परिसर में बिल्डिंग बन रही है. इसके निर्माण से लोगों को काफी लाभ होगा, क्योंकि अभी दोनों ऑफिस एसडीएम और तहसील, अलग-अलग जगह है. इससे लोगों को परेशान होना पड़ता है.

 



भवन के निर्माण में 9 माह लगेगा और साल भर के भीतर लोगों को सौगात मिल जाएगी. दोनों ऑफिस एक जगह बनने के बाद लोगों को अपने काम से भटकना नहीं पड़ेगा और एक परिसर में लोगों के राजस्व सम्बन्धी काम हो सकेगा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir : डाक विभाग के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय डाक संघ पत्र लेखन प्रतियोगिता 2026 आयोजित की गई, विवेकानंद स्कूल की छात्राओं ने जीता इनाम...

नगरपालिका अध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल ने कहा कि एसडीएम और तहसील दफ्तर के निर्माण में गुणवत्ता का ख्याल रखा जाएगा. बिल्डिंग के बनने के बाद लोगों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि एक परिसर में 2 ऑफिस के कामजाज होंगे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir : डाक विभाग के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय डाक संघ पत्र लेखन प्रतियोगिता 2026 आयोजित की गई, विवेकानंद स्कूल की छात्राओं ने जीता इनाम...

Related posts:

error: Content is protected !!