Janjgir News : अग्निवीर भर्ती रैली शुरू, पहले दिन 680 युवा रैली में पहुंचे, इतने युवाओं का हुआ चयन और इन जिलों से पहुंचे थे युवा… पढ़िए…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की पुलिस लाइन में अग्निवीर भर्ती रैली आज से शुरू हो गई है. यह भर्ती रैली 23 दिसम्बर तक चलेगी. इस भर्ती रैली के लिए छ्ग के 33 जिलों के 6 हजार 853 युवाओं ने CEE परीक्षा उत्तीर्ण की है. भर्ती में मध्यप्रदेश में युवा भी शामिल होंगे.

 



अग्निवीर भर्ती रैली के पहले दिन आज बिलासपुर, MCB और सक्ती जिले के 815 युवाओं को एडमिट कार्ड जारी किए गए थे, जिसमें 680 युवा रैली में पहुंचे और 244 युवाओं ने दौड़ परीक्षा उत्तीर्ण की है. जांजगीर की पुलिस लाइन में हर दिन इसी तरह अलग-अलग जिलों के युवा पहुंचेंगे और अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होंगे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

Related posts:

error: Content is protected !!