JanjgirChampa News : सरकार बनने पर हुई थी 31 सौ में धान खरीदी की घोषणा, अब तक शासन से आदेश नहीं मिला, अभी इतने रुपये में धान बेच रहे किसान… इतने क्विंटल हो रही खरीदी…

जांजगीर-चाम्पा. जिले के 129 केंद्रों में धान की खरीदी चल रही है. अभी किसानों से 2183 रुपये में धान की खरीदी की जा रही है. सरकार बनने पर भाजपा ने 31 सौ रुपये प्रति क्विंटल और प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदने की घोषणा की थी, लेकिन इसका आदेश जारी नहीं किया गया है. ऐसे में किसान असमंजस में तो हैं, लेकिन सरकार पर भरोसा करके केंद्रों में किसान धान बेचने पहुंच भी रहे हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman Samaroh : शासकीय स्कूल की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सार्थक प्रयास : कलेक्टर, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' आयोजित, खरौद के हायर सेकेंडरी, मिडिल स्कूल और प्रायमरी स्कूल के प्रतिभावान 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

किसानों का कहना है कि सरकार ने घोषणा की थी तो 31 सौ रुपये जरूर देगी. अभी 2183 रुपये में धान बेच रहे हैं, लेकिन सरकार के द्वारा बाकी की राशि जरूर देगी.

इधर, पेंड्री खरीदी केंद्र के प्रभारी तुषार सिंह ने बताया कि अभी पुराने आदेश पर ही 2183 रुपये प्रति क्विंटल और प्रति एकड़ के हिसाब से 20 क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में भगवान श्री विश्वकर्मा पूजा बड़े धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई

Related posts:

error: Content is protected !!