JanjgirChampa Big News : 70 रुपये में भोजन, क्वालिटी को लेकर नाखुश नजर आए अग्निवीर भर्ती रैली में पहुंचे युवा, जिला प्रशासन की व्यवस्था को लेकर युवाओं ने कही ये बड़ी बात…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर में अग्निवीर भर्ती रैली में शामिल होने पहुंचे युवाओं को क्वालिटी का भोजन नहीं दिया जा रहा है. जिला प्रशासन ने पुलिस लाइन के बाहर 2 स्व सहायता समूह को भोजन बनाकर बेचने की जिम्मेदारी दी है. यहां 70 रुपये में युवाओं को भोजन दिया जा रहा है, जिसकी क्वालिटी को लेकर युवा नाखुश नजर आए.

 



जांजगीर पहुंचे युवाओं एवं सेना के पूर्व जवान ने कहा कि भोजन में भात, टमाटर चटनी, पतली दाल और कुछ सलाद दिया जा रहा है, जो 70 रुपये की लिहाज से बेहतर नहीं है. कुछ युवाओं ने यह भी कहा कि जिला प्रशासन को दुर्ग की तरह निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराना था. ये व्यवस्था नहीं हुई तो भोजन की क्वालिटी को ठीक करना चाहिए, क्योंकि 70 रुपये में केवल भात, टमाटर चटनी, पतली दाल और कुछ सलाद ही दिया जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

इधर, भोजन बनाकर बेचने वाले स्व सहायता समूह की महिलाओं ने कहा कि 70 रुपये में बेहतर भोजन दिया जा रहा है, लेकिन मीडिया की टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा तो थाली में भात, टमाटर चटनी, पतली दाल और कुछ सलाद ही दिखे और यही बातें युवाओं, सेना के पूर्व जवान ने भी कही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

कुछ युवाओं ने यह भी कहा कि गुरुवार 14 दिसम्बर को 50 रुपये में भोजन दिया गया था, लेकिन आज शुक्रवार 15 दिसम्बर को 70 रुपये में भोजन दिया गया. इस तरह के हालात से युवाओं में नाराजगी दिखी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!