JanjgirChampa Action : अवैध कब्जा के खिलाफ प्रशासन अलर्ट, पामगढ़ में तोड़े गए अवैध निर्माण, बनाए गए थे मकान

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ में एक बार फिर प्रशासन का बुलडोजर चला. पामगढ़ में PWD रोड पर कुछ लोगों ने कब्जा करके मकान बनवा दिया था, उसे तोड़ा गया है. तहसीलदार की टीम ने यह बड़ी कार्रवाई की है. नई सरकार के गठन के बाद जिले में प्रशासन, अवैध कब्जा को हटाने के लिए अलर्ट हो गया है और कार्रवाई की जा रही है. पामगढ़ में इससे पहले शराब दुकान के पास के चखना सेन्टरों पर प्रशासन का बुलडोजर चला था. तहसीलदार ने कहा है कि आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.



इसे भी पढ़े -  Raigarh News : रामनवमी पर जिला प्रशासन की कार्रवाई, नाबालिग का विवाह रुकवाया, परिवार को दी गई समझाइश, बाल विवाह की सूचना तुरंत दें, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर करें शिकायत

error: Content is protected !!