JanjgirChampa Suspend : रुपये लेते धान खरीदी प्रभारी का वीडियो वायरल का मामला, खरीदी प्रभारी को सस्पेंड किया गया

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा ब्लॉक के अमोरा गांव के धान खरीदी प्रभारी देवेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है. किसान से रुपये लेते वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई है. सहकारी संस्थाएं के उप पंजीयक ने सस्पेंशन का आदेश जारी कर दिया है.

 



दरअसल, अमोरा गांव के धान खरीदी प्रभारी देवेंद्र सिंह का किसान से रुपये लेते वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद अकलतरा के सहकारिता विस्तार अधिकारी ने मामले की जांच की और रुपये लेने की पुष्टि होने के बाद खरीदी प्रभारी देवेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों का शैक्षणिक भ्रमण, चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर की ऐतिहासिक धरोहरों से होंगे रूबरू

Related posts:

error: Content is protected !!