JanjgirChampa Big Update : तहसील ऑफिस में ऑटो ड्राइवर की कराई गई शिनाख्ती, हत्या के केस के मामले में बड़ा अपडेट, जिस ऑटो ड्राइवर की हत्या की बात सामने आई थी, वह जिंदा निकला, विस्तार से पढ़िए…

जांजगीर-बलौदा. पंतोरा में ऑटो ड्राइवर की हत्या के मामले में बड़ा अपडेट आया है. जिस ड्राइवर शंकर शास्त्री की हत्या की बात सामने आई थी, वह जिंदा निकल गया है. आज ड्राइवर की बलौदा तहसील दफ्तर में शिनाख्ती कराई गई, जहां ऑटो ड्राइवर की शिनाख्त उसकी मां ने की है. ऑटो ड्राइवर को कोरबा से पुलिस ने पकड़ा है, जिसने अपना मुंडन कराकर हुलिया को बदल दिया था.

 



इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

दरअसल, 26 दिसम्बर की सुबह ऑटो ड्राइवर शंकर शास्त्री की हत्या की बात आई थी. परिजन ने शव की पहचान की थी. पुलिस ने जब जांच की तो ऑटो ड्राइवर शंकर शास्री जिंदा मिला है. किस वजह से हत्या हुई थी, यह अभी पता नहीं चला है. पुलिस द्वारा प्रेस कांफ्रेंस की जाएगी, लेकिन यह बात आई है कि मृतक व्यक्ति, झारखंड का रहने वाला था और उसने बड़ी रकम रखी थी, जिसके बाद वारदात हुई है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

Related posts:

error: Content is protected !!