JanjgirChampa Fraud Arrest : बीएड की फर्जी अंकसूची तैयार करके शिक्षाकर्मी में नौकरी करने वाली महिला शिक्षकर्मी का झूठा शपथ पत्र को सत्यापन करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, आरोपी महिला शिक्षकर्मी की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने बीएड की फर्जी अंकसूची तैयार करके शिक्षाकर्मी में नौकरी करने वाली का झूठा शपथ पत्र को सत्यापन करने वाले आरोपी संतोष वर्मा को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी संतोष वर्मा के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 465, 467, 468, 471, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया गया है. मामले की एक आरोपी महिला शिक्षकर्मी मंदोदरी वर्मा की पहले गिरफ्तारी हो चुकी है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Big News : दल्हापहाड़ के नागपंचमी मेले में नशे का सामान लेकर पहुंचे युवा, पुलिस ने घण्टों बिठाए रखा, 55 सौ कड़े, गांजा और शराब जब्त, कई युवकों से चाकू बरामद...

दरअसल, कसडोल के नंदराम वर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि बीएड की फर्जी अंकसूची तैयार करके झूठा शपथ पत्र पेश कर कसडोल थाना सरवानी बलौदाबाजार की मंदोदरी वर्मा द्वारा नवागढ़ की बरगांव में स्थित कस्तूरबा गांधी आश्रम में 2008 से शिक्षाकर्मी वर्ग 2 के पद पर पदस्थ है.

मामले में जांच के दौरान मंदोदरी वर्मा द्वारा 2003 बीएड की परीक्षा में सम्मिलित नहीं होना एवं अंक सूची जारी नहीं होना पाया गया. मामले में आरोपी मंदोदरी वर्मा को 17 नवंबर 2023 को गिरफ्तार किया गया था.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : स्वतंत्रता दिवस पर किसान स्कूल में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा किसान स्कूल, BSF जवान ने किया ध्वजारोहण...

पुलिस ने फरार झूठा शपथकर्ता आरोपी संतोष वर्मा को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड भेज दिया है.

error: Content is protected !!