JanjgirChampa Accident Death : दो बाइक में जबरदस्त टक्कर, एक बाइक में सवार महिला की मौत, चालक पति, उसके 2 बच्चों को आई चोट, दूसरी बाइक के चालक को भी आई चोट

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा के संजय नगर के मुख्य मार्ग में दो बाइक में जबरदस्त टक्कर हो गई. हादसे में एक बाइक में सवार महिला की मौत हो गई है, वहीं बाइक चालक पति और उसके बच्चे को भी चोट आई है, वहीं दूसरी बाइक के चालक को भी चोट आई है. घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और महिला के शव को पोस्टमार्टम के मर्च्युरी में रखवाया है.

 



इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman Samaroh : शासकीय स्कूल की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सार्थक प्रयास : कलेक्टर, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' आयोजित, खरौद के हायर सेकेंडरी, मिडिल स्कूल और प्रायमरी स्कूल के प्रतिभावान 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

दरअसल, राहौद क्षेत्र के पड़रिया गांव के प्रदीप श्रीवास, अपनी पत्नी अनुसईया श्रीवास और 2 बच्चों के साथ बाइक से रायगढ़ जा रहा था. वे बिर्रा के संजय नगर पहुंचे थे कि सामने से आ रही बाइक के चालक बलवंत खूंटे से टक्कर हो गई. हादसे में महिला अनुसुईया श्रीवास की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दोनों बाइक मे सावार 4 लोग घायल हुए हैं. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  हिंदी दिवस एवं अभियंता दिवस पर ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में विशेष आयोजन

Related posts:

error: Content is protected !!