Raipur City South Chunav Result 2023: रायपुर दक्षिण से बीजेपी की प्रचंड जीत, 8वीं बार शानदार, बिज्जु भैय्या की जीत बरकरार…

रायपुर. आज यह साफ हो जाएगा कि छत्तीसगढ़ में किसकी सरकार बनने वाली है। प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के लिए आज ​3 दिसंबर रविवार को मतगणना जारी है। वहीं उम्मीदवारों की धड़कने तेज हो गई हैं। EVM के खुलते ही प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला हो जाएगा। प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर का मुकाबला चल रहा है।

 



रायपुर दक्षिण विधानसभा से पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल हाईप्रोफाइल सीट में शामिल है। भाजपा का गढ़ माने जाने वाली इस सीट से कांग्रेस ने महंत राम सुंदर दास को टिकट दिया था, वह भाजपा दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे। लेकिन रुझान को देखते हुए पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल करीब 60,000 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी महंत राम सुंदर दास का पीछे कर दिया है।

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

जानें कितने चरणों में हुआ विधानसभा चुनाव
बता दें कि इस वर्ष 2023 में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव दो चरणों में हुए। पहले चरण का मतदान 7 नवंबर और दूसरे चरण का चुनाव 17 नवंबर को हुए। पहले चरण में 20 सीटों पर और दूसरे चरण में 70 सीटों पर मतदान हुए। वहीं विधानसभा चुनाव में कुल 76.31 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। पहले चरण में 70.87 प्रतिशत और वहीं दूसरे चरण में 75.08 मतदान हुआ था।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

वहीं बीते पंचवर्षीय 2018 की बात करें तो उस वक्त भी छत्तीसगढ़ विधान सभा चुनाव दो चरणों में हुआ था। विधानसभा के कुल 90 सीटों में से पहले चरण का चुनाव 18 सीटों के लिए 12 नवंबर 2018 को हुआ था और और दूसरा चुनाव 72 सीटों के लिए 20 नवंबर को हुआ था। भाजपा के खिलाफ कांग्रेस को 68 सीटें जीतकर भारी जीत मिली। बता दें कि 15 साल बाद कांग्रेस को सत्ता में जगह मिली। वहीं भाजपा की बात करें तो 15 साल बाद भाजपा को करारा हार का सामना करना पड़ा था।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कर्तव्य में लापरवाही एवं अनधिकृत अनुपस्थिति पर रहने पर पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव निलंबित, पूर्व में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध होने पर ज्योतिष कुमार सर्वे पटवारी निलंबित, हड़ताल में शामिल पटवारियों को ब्रेक इन सर्विस का नोटिस जारी, 141 पटवारी हैं अनिश्चिकालीन हड़ताल पर...

Related posts:

error: Content is protected !!