Sakti Accident Death : NH-49 पर स्कूटी सवार व्यक्ति को बाइक ने मारी ठोकर, स्कूटी सवार व्यक्ति की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

सक्ती. सक्ती थाना क्षेत्र के पतेरापालीखुर्द गांव में NH-49 पर स्कूटी सवार व्यक्ति केशव प्रसाद साहू को बाइक सवार ने सामने से ठोकर मार दी. इससे सिर में गंभीर चोट लगने से स्कूटी सवार व्यक्ति केशव प्रसाद साहू की मौत हो गई. मामले में पुलिस ने बाइक क्रमांक CG 11 AM 2649 के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है.

 



दरअसल, पतेरापालीखुर्द गांव में NH49 पर खरसिया तरफ से सक्ती जा रहे स्कूटी सवार केशव साहू को सामने की ओर से आ रहे बाइक क्रमांक CG 11 AM 2649 के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए ठोकर मार दी. इससे स्कूटी सवार केशव के सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पेड़ों को राखी बांधकर किसान स्कूल ने प्रकृति बचाने का दिया सन्देश, 'प्रकृति राखी त्योहार' में दिखा उत्साह, अफसर और समाजसेवी समेत महिलाएं हुई शामिल

मामले में सक्ती पुलिस ने बाइक चालक CG 11 AM 2649 के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : खोड़ के लाल ने बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान, छात्र कैलाश निर्मलकर का दिल्ली थल सैनिक शिविर के लिए चयन

Related posts:

error: Content is protected !!