Sakti Accident : बाइक सवार पिता-पुत्र को कार ने मारी ठोकर, पिता-पुत्र हुए घायल, इलाज के दौरान पिता की हुई, FIR दर्ज

सक्ती. बाराद्वार थाना क्षेत्र के केसला गांव में बाइक सवार पिता-पुत्र नकुलदास महंत, भावेश महंत को कार ने ठोकर मार दी. इससे बाइक सवार नकुलदास महंत की मौत हो गई. वहीं भावेश महंत को चोट आई थी. मामले में पुलिस के ठोकर मारने वाले कार चालक क्रमांक CG 11 BC 3544 के चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, केसला गांव की दुलौरिन बाई महंत ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके पति नकुलदास महंत और बेटा भावेश महंत, जेठा से रेड़ा बाइक में जा रहे थे. इस बीच उसके बेटे भावेश ने दूसरे के मोबाइल से कॉल करके बताया कि सामने से आ रही कार ने ठोकर मार दी. इससे पिता-पुत्र को गंभीर चोट आई और दोनों घायलों को इलाज के लिए सक्ती अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर रूप से घायल नकुलदास महंत को चाम्पा से रायपुर रेफर किया गया. वहां रायपुर में इलाज के दौरान पिता नकुलदास महंत की मौत हो गई.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर के नन्हे विद्यार्थियों ने किए गणपति बप्पा के दर्शन

फिलहाल, मामले में बाराद्वार पुलिस ने ठोकर मारने वाले कार चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

Related posts:

error: Content is protected !!