Sakti Arrest : शराब पीने का साधन उपलब्ध कराने वाली महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सक्ती. नगरदा पुलिस ने सुंदरेली गांव में सार्वजनिक जगह में लोगों को शराब पीने का साधन उपलब्ध कराने वाली महिला दरशबाई मिरी को गिरफ्तार किया है. मामले में पुलिस ने आबकारी एक्ट 36 ( च ) के तहत जुर्म दर्ज किया है.



दरअसल, पुलिस को मुख़बिर से सूचना मिली कि सुंदरेली गांव की महिला दरशबाई मिरी, अपने घर के सामने सार्वजनिक जगह में लोगों को शराब पीने का साधन उपलब्ध करा रही है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : खरसिया में जिला एवं अपर सत्र न्यायालय का शुभारंभ, न्यायिक अधोसंरचना को मिला नया विस्तार, मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने वर्चुअल माध्यम से किया उद्घाटन

सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर दबिश दी और उसके कब्जे से शराब से भरी शीशी और खाली शीशी सहित अन्य सामग्री को जब्त किया है. मामले में आरोपी महिला दरशबाई मिरी को गिरफ्तार किया गया है.

error: Content is protected !!