शादी के 2 दिन बाद खुला दूल्हे का राज, सच्चाई सुनकर दुल्हन के उड़े होश, पलभर में टूट गया सात जन्मों का रिश्ता

फिरोजाबाद. उत्तर प्रदेश से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादी के दो दिन बाद जब दुल्हन को सच्चाई पता ​चला तो उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया। परिवारवालों ने दुल्हन को लाख समझाया लेकिन वो नहीं मानी। मामला पुलिस तक पहुंच गया। अब पुलिस तहरीर के हिसाब से मामला दर्ज करके कार्रवाई करेंगी। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला।



जानकारी के अनुसार, मामला फिरोजाबाद के थाना उत्तर इलाके का है। दरअसल, यहां रहने वाले एक युवक की प्रेम संबंध एक युवती से चल रहा था। बताया जा रहा है कि युवक पिछले 4 सालों से शादी का झांसा दे रहा था। इसी दौरान युवक ने किसी और लड़की से शादी कर ली। इस बात की जानकारी जब प्रेमिका का लगा तो उन्होंने जमकर बवाल काटा और युवक पर गंभीर आरोप लगाया।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : गोवर्धन पूजा पर मालखरौदा जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने कलमी गांव में गौ माता की पूजा-अर्चना, गौ माता को कराया भोजन

वहीं दूसरी ओर जब इस बात की जानकारी दुल्हन को लगी तो वे अपने मायके आ गई साथ ही प्रेमिका दुल्हन के घर पहुंच गई और उनके परिजनों को सबूत दिखाते हुए युवक की पूरी पोल खोल दी। प्रेमिका की इस बात को सुनकर दुल्हन हैरान रह गई। जिसके बाद दुल्हन ने दूल्हे से रिश्ता तोड़ दिया।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बड़ेसीपत गांव में रजत जयंती के अवसर पर किसान सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित, मालखरौदा जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा, उपाध्यक्ष रितेश साहू हुए शामिल, शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील

error: Content is protected !!