आज देख लीजिए, कैसे घूमती है धरती, अंतरिक्ष से कैद किया गया नज़ारा, अद्भुत है नजारा..

आपने हमेशा ही सुना होगा कि पृथ्वी गोल है और ये अपनी धुरी पर लगातार घूमती (Earth Spinning Video) रहती है. ये बात सुनी तो सबने है, लेकिन आपने देखा कभी नहीं होगा. चलिए आज धरती के घूमने का वीडियो और सबूत भी आपको दिखाते हैं.

 



 

 

 

 

आपने बचपन से ही किताबों में पढ़ा होगा कि धरती गोल है और ये अंतरिक्ष में लगातार घूमती रहती है. ये अपनी धुरी पर भी घूमती है और सूर्य का चक्कर लगाते वक्त भी आगे बढ़ती रहती है. ये ऐसी खगोलीय घटना है, जिसे हमने कभी अपने आंखों से नहीं देखा है न ही महसूस किया है. हालांकि अब इससे जुड़े हुए वीडियो ज़रूर सामने आने लगे हैं, जिनमें आप पृथ्वी को घूमते हुए देख सकते हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

 

 

 

 

आपने धरती को गोल-गोल घूमते हुए देखा कभी नहीं होगा. तो चलिए आज धरती के घूमने का वीडियो और सबूत भी आपको दिखाते हैं. अंतरिक्ष में इंसान के कदम पड़ने के बाद वो अंतरिक्ष के रहस्यों का उद्घाटन करते हुए तमाम वीडियो हमें इंटरनेट पर दिख जाते हैं. ऐसा ही एक धरती के रोटेशन का टाइमलैप्स वीडियो हम आपको दिखा रहे हैं. इसमें आप पेड़-पौधों और झील के साथ धरती को घूमता देख सकते हैं.

 

 

 

 

 

देखिए, कैसे घूमती है हमारी धरती!
धरती के रोटेशन वाले वीडियो को 19 जुलाई 2020 में क्रेटर नेशनल पार्क में कैद किया गया था. इसमें एक कैमरे को स्टेब्लाइज कर पूरे रोटेशन को कैप्चर किया गया. विज्ञान और खासकर स्पेस में दिलचस्पी रखने वालों के लिए वीडियो काफी ख़ास है. वीडियो को बनाने के लिए कैमरे को एक मोटर से कंट्रोल की गई रिग में फिक्स किया गया. अब मिल्की वे जैसे-जैसे घूम रहा था, उसका मूवमेंट इस कैमरे में कैद होता गया. इसमें तारे फिक्स हैं, लेकिन धरती पेड़-पौधों और पानी के साथ घूमती दिख रही है.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

 

 

 

 

अद्भुत है वीडियो ….
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर वीडियो को @CosmicGaiaX नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इसके साथ कैप्शन दिया गया है – धरती अंतरिक्ष में घूमती हुई. वीडियो पर लोगों ने कमेंट करना शुरू कर दिया और कहा कि ये बहुत खूबसूरत है. वहीं एक यूज़र ने तो ये भी मज़ाक किया – इसीलिए मुझे दिनभर चक्कर आते रहते हैं.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Breaking News : चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर, जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद DEO ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!