Accident Death : खड़े ट्रैक्टर से टकराई बाइक, बाइक सवार युवक की मौके पर ही हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा के बस स्टैंड के पास खाली प्लाट में खड़े ट्रैक्टर से बाइक सवार युवक पीछे से टकरा गया और युवक की मौके पर ही मौत हो गई है. मृतक युवक का नाम भरत देवांगन है, जो चाम्पा के बेलदारपारा का रहने वाला था. पुलिस ने मर्ग कायम किया है और जांच कर रही है.

 



दरअसल, चाम्पा के बस स्टैंड के पास खाली प्लाट है. वहां ट्रैक्टर खड़ा था. यहां रात में बाइक सवार युवक भरत देवांगन पहुंचा था और उसकी बाइक पीछे से ट्रैक्टर में टकरा गई. हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी, जांजगीर में भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

हादसे की सूचना के बाद परिजन सुबह पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan News : शिवरीनारायण में महानदी के तट पर हुई गंगा महाआरती, सदगुरु ऋतेश्वर महाराज हुए शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!