JanjgirChampa Thief : सूने मकान से सोने-चांदी के जेवरात सहित नगद की चोरी, 3 लाख 47 हजार 5 सौ रुपये चोरों ने किया पार, जांच में जुटी पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने सत्संग सुनने गए परिवार के सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात सहित नगदी रकम की चोरी की है. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 380, 457 के तहत FIR दर्ज किया है. अज्ञात चोरों ने 3 लाख 40 हजार रुपये सोने-चांदी के जेवरात और साढ़े 7 हजार रुपये की चोरी की है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अकलतरा के वार्ड नंबर 14 निवासी मनोज राय ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने परिवार सहित रायपुर सत्संग सुनने चले गए थे. वापस आकर देखने पर घर के पीछे-सामने का दरवाजा का ताला टूटा हुआ था. आलमारी में रखे 3 लाख 40 हजार रुपये के सोने-चांदी के जेवरात, 7 हजार 5 सौ नगद कुल 3 लाख 47 लाख 5 सौ रुपये की चोरी अज्ञात चोरों ने कर ली है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

मामले में अकलतरा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है और पतासाजी करने में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

Related posts:

error: Content is protected !!