Death : तालाब में डूबने से बुजुर्ग की मौत, मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शुरू की जांच, मौके पर जुटी भीड़

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण के धरदेई गांव के अरबंधा तालाब में डूबने से बुजुर्ग की मौत गई है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और मर्ग कायम कर जांच कर रही है. मृतक बुजुर्ग का नाम किशुन साहू है, जो साइकिल रिपेयरिंग का कार्य करता था.

 



पुलिस ने बताया, धरदेई गांव के अरबन्धा तालाब में बुजुर्ग किशुन साहू की लाश मिली. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया. फिर पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

बताया जा रहा है कि बुजुर्ग किशुन साहू, तालाब में गुड़ाखू करने गया था, जहां उसके फिसलकर गिरने और डूबने से मौत होने की आशंका है. पीएम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चल सकेगा.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Teacher Suspend : शराब पीकर स्कूल पहुंचे 2 शिक्षक, DEO ने सस्पेंड किया, देखिए आदेश में क्या लिखा है...

Related posts:

error: Content is protected !!