FIR : पुरानी रंजिश को लेकर व्यक्ति से मारपीट, सिर में आई गंभीर चोट, मारपीट करने वाले युवक के खिलाफ थाना में FIR दर्ज

सक्ती. बाराद्वार थाना क्षेत्र के लवसरा गांव में व्यक्ति बलदाऊ प्रसाद साहू से पुरानी रंजिश को लेकर युवक कार्तिक राम यादव ने मारपीट की है. इससे बलदाऊ प्रसाद साहू के सिर में गंभीर चोट आई है. मामले में पुलिस ने मारपीट करने वाले कार्तिक राम यादव के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 341, 506 के तहत केस दर्ज किया है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लवसरा गांव के बलदाऊ प्रसाद साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने खेत की तरफ जा रहा था, तभी गांव का कार्तिक राम यादव पुरानी रंजिश की बात को लेकर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की है. इससे बलदाऊ प्रसाद के सिर में चोट लगने से सक्ती अस्पताल ले जाया गया, जहां गंभीर चोट लगने पर जिला अस्पताल जांजगीर रेफर किया गया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया भी रहे मौजद... कई बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा... डिटेल में पढ़िए...

मामले में बाराद्वार पुलिस ने मारपीट करने वाले कार्तिक राम यादव के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में खुला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर होगी भर्ती, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती परीक्षा... डिटेल में जानिए...

Related posts:

error: Content is protected !!