JanjgirChampa Accident Death : सब्जी बेचकर घर जा रहे ट्रैक्टर सवार व्यक्ति गिरा नीचे, गंभीर रूप से हुआ घायल, बिलासपुर ले जाते रास्ते में तोड़ा दम, ट्रैक्टर चालक के खिलाफ FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के सामने ट्रैक्टर में सवार सब्जी बेचने वाला व्यक्ति राजू केंवट गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए बिलासपुर ले जाते व्यक्ति राजू केंवट की मौत हो गई. मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 (A) के तहत केस दर्ज किया है.

 



दरअसल, कोनारगढ़ गांव शिवप्रसाद गंधर्व ने बताया कि गांव के प्रकाश, लक्की, छोटन कश्यप, राजू केंवट मिलकर नरियरा सब्जी बेचने गए थे, वहां से वापस ट्रैक्टर चालक छोटन कश्यप उर्फ चंद्र प्रकाश कश्यप के साथ आ रहे थे, तभी तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मुलमुला के पेट्रोल पंप के पास इंजन में बैठे राजू केंवट नीचे गिर गया और ट्रैक्टर के चक्के के नीचे आ गया. इससे गंभीर रूप घायल राजू केंवट को इलाज के लिए बिलासपुर ले जाते वक्त दम तोड़ दिया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया भी रहे मौजद... कई बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा... डिटेल में पढ़िए...

फिलहाल, मामले में मुलमुला पुलिस ने ट्रैक्टर चालक छोटन कश्यप उर्फ चंद्र प्रकाश कश्यप के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में खुला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर होगी भर्ती, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती परीक्षा... डिटेल में जानिए...

Related posts:

error: Content is protected !!