FIR : शीशी फोड़ने की बात को लेकर, मारपीट, गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने वाले 2 महिला सहित 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. सारागांव थाना से लगे हुए बस्ती में शीशी फोड़ने की बात को लेकर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने वाले 2 महिला सहित 7 लोगो के खिलाफ सारागांव पुलिस ने जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



सारागांव पुलिस के मुताबिक, रामेश्वर प्रसाद राठौर ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि उसके घर के सामने में जितेंद्र राठौर, ओमप्रकाश राठौर और विनोद राठौर के द्वारा शीशी को फोड़ रहे थे. जिसे पीड़ित के द्वारा मना किया गया तो आरोपियों के द्वारा तुम कोन होते हो कहकर रामेश्वर प्रसाद राठौर को गाली-गलौज कर जन से मारने की धमकी देते हुए आरोपी जितेंद्र राठौर, ओमप्रकाश राठौर, विनोद राठौर, कान्हा राठौर, विजय राठौर, फिरतीन बाई और मीना कुमारी के द्वारा डंडा एवं हाथ मुक्का से मारपीट की है. मारपीट से रामेश्वर प्रसाद राठौर को चोट आई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila News : नैला के ठाकुरदास नेभनदास क्लॉथ के संचालक की अनूठी पहल, नवरात्रि में मां दुर्गा के दर्शन के लिए 8 ई-रिक्शा की व्यवस्था की, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क लाभ...

रामेश्वर प्रसाद राठौर की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी जितेंद्र राठौर, ओमप्रकाश राठौर, विनोद राठौर, कान्हा राठौर, विजय राठौर, फिरतीन बाई और मीना कुमारी के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 294, 323 और 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

Related posts:

error: Content is protected !!