Janjgir Big News : कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल के खिलाफ भाजपा पार्षदों द्वारा लाया गया ध्वस्त, अध्यक्ष की बच गई कुर्सी, पार्षदों के मतदान का यह आंकड़ा…

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर-नैला में कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष भगवान दास गढ़ेवाल के खिलाफ भाजपा पार्षदों द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव ध्वस्त हो गया है और अध्यक्ष की कुर्सी बच गई है. जांजगीर एसडीएम ज्ञानेंद्र सिंह की उपस्थिति में अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान हुआ, जिसमें अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 14 और विपक्ष में 11 मत पड़े.

 



नगर पालिका परिषद में 25 पार्षद हैं और सभी पार्षद मौजूद रहे. अध्यक्ष भगवानदास गढ़ेवाल की कुर्सी बचने के बाद कांग्रेसियों ने खुशियां मनाई. इस दौरान जांजगीर-चाम्पा विधायक व्यास कश्यप भी मौजूद थे. अध्यक्ष भगवान दास, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महन्त के समर्थक हैं और प्रदेश में भाजपा की सरकार है. ऐसे में कुर्सी बचाने की बड़ी चुनौती थी. इधर, अविश्वास प्रस्ताव की प्रक्रिया को देखते हुए SDOP और 3 टीआई समेत पुलिस बल तैनात किया गया था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : डिजिटल अरेस्ट के मामले में इंदौर से 2 आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से भी एक आरोपी की हो चुकी है गिरफ्तारी, इस तरह हुई थी 32 लाख रुपये की ठगी... डिटेल में पढ़िए...

आपको बता दें, कल 31 जनवरी को नगर पालिका उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान होगा. अब देखना होगा, अपनी कुर्सी उपाध्यक्ष बचा पाते हैं कि नहीं ?

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : कर्तव्य में लापरवाही एवं अनधिकृत अनुपस्थिति पर रहने पर पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव निलंबित, पूर्व में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध होने पर ज्योतिष कुमार सर्वे पटवारी निलंबित, हड़ताल में शामिल पटवारियों को ब्रेक इन सर्विस का नोटिस जारी, 141 पटवारी हैं अनिश्चिकालीन हड़ताल पर...

Related posts:

error: Content is protected !!