Sakti News : कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी लोगों की समस्याएं, 27 आवेदन हुए प्राप्त, जल्द निराकरण करने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

सक्ती. कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के अपने कक्ष में जनदर्शन के माध्यम से जिले के दूरदराज के गांवों से आये विभिन्न लोगों की समस्याएं सुनी. जनदर्शन में आज कुल 27 आवेदन प्राप्त हुए है.

 



आज जनदर्शन में जैजैपुर तहसील के अन्तर्गत आने वाले ग्राम सलनी निवासी मेमबाई चंद्रा ने घर में हुए चोरी का जांच कर उचित कार्यवाही कराने के संबंध में पहुंची. औरदा भागोडीह गांव के समस्त ग्रामवासीयों ने औरदा के प्राथमिक शाला और आंगनबाड़ी के पास से डीजे हाऊस को हटवाने के संबंध में आवेदन लेकर पहुंचे. जिस पर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियो को नियमानुसार त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिये.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

अन्य विभिन्न ग्रामीणों द्वारा राजस्व, आवास, पेंशन भुगतान, भूमि विवाद, नामांतरण, बटवारा सहित अन्य आवेदन लेकर जनदर्शन में पहुंचे। जिस पर कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने संबंधित विभागो को सभी प्राप्त आवेदनों का जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए हैं.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 'काला दिवस' मनाया गया, राछा में किया विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गौरव सिंह के नेतृत्व में किया प्रदर्शन

Related posts:

error: Content is protected !!