जांजगीर बड़ी खबर : सड़क किनारे पलटी कार, जिला अभियोजन अधिकारी और 1 अन्य अफसर बाल-बाल बचे, दोनों अफसरों को मामूली चोट आई

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर के मड़वा प्लांट रोड में सड़क किनारे कार पलट गई. कार में जिला अभियोजन अधिकारी एनके पटेल और 1 अन्य अफसर सवार थे, जिन्हें मामूली चोट आई है. हादसे में दोनों अफसर बाल-बाल बचे हैं. हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

 



पुलिस ने बताया कि जिला अभियोजन अधिकारी एनके पटेल और 1 अन्य अधिकारी कार से कोरबा जा रहे थे. वे मड़वा प्लांट रोड से जा रहे थे, तभी अनियंत्रित होकर सड़क से कार उतर गई और पलट गई. राहत की बात रही कि बड़ा हादसा टल गया और दोनों अफसर बाल-बाल बचे हैं.

इसे भी पढ़े -  Khairagarh Big News : पत्रकार पर लाठी चलाने वाला CAF जवान निलंबित...

Related posts:

error: Content is protected !!