JanjgirChampa Big News : 2 ऑटो पार्ट्स के दुकान संचालकों पर कार्रवाई करते हुए 60 मोडिफाईड साइलेंसर और 2 प्रेशर हॉर्न जब्त, पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी, एक दिन पहले 103 मोडिफाइड सायलेंसर को किया था जब्त

जांजगीर-चाम्पा. जिले की पुलिस द्वारा उच्च न्यायालय के निर्देश पर ध्वनि प्रदूषण रोकने लगातार प्रेशर हॉर्न और साइलेंसर विक्रेताओं पर कार्रवाई की जा रही है. आज अकलतरा और शिवरीनारायण पुलिस ने 2 ऑटो पार्ट्स के दुकान संचालकों पर कार्रवाई करते हुए 60 मोडिफाईड साइलेंसर और 2 प्रेशर हॉर्न जब्त किया है. एक दिन पहले भी जांजगीर और चाम्पा के 2 शो रूम से 103 प्रेशर हॉर्न मोडिफाइड सायलेंसर को पुलिस में जब्त किया था.



इसे भी पढ़े -  Akaltara-Saragaon Arrest : गांजा तस्करी के मामले में अकलतरा पुलिस ने गांजा बेचने वाले आदतन बदमाश को सारागांव से किया गिरफ्तार, पूर्व में 3 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी, आरोपियों से 5 किलो 2 सौ 80 ग्राम गांजा जब्त

दरअसल, जिले की पुलिस द्वारा प्रेशर हार्न और मोडिफाईड सायलेंसर से होने वाले ध्वनि प्रदूषण के रोकथाम के लिए कार्रवाई की जा रही है. इसी दौरान पुलिस ने शिरीनारायण के नागेश इंटर प्राइस के कब्जे से 48 मोडीफाईड सायलेंसर, 02 प्रेशर हॉर्न और अकलतरा के शास्त्री चौक के शर्मा आटो पार्ट्स से 12 मोडीफाईड सायलेंसर को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : भाजपा सक्ती नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा एवं भाजयुमो युवा नेता चिराग अग्रवाल ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को भेंटकर दी बधाई, ऐतिहासिक विधेयक "धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026" पारित होने पर की मुलाकात

error: Content is protected !!