Sakti News : जुआ खेलने वाले 3 जुआरी गिरफ्तार, 14 हजार 1 सौ 70 रुपये जब्त

सक्ती. नगरदा पुलिस ने सुंदरेली गांव में जुआ खेलने वाले 3 जुआरियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मामले में 3 जुआरी गौरीशंकर साहू, राजू खांडे, हीरा कुमार पाटले के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 3 (2) के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस ने तीनों जुआरियों के पास से 14 हजार 1 सौ 70 रुपये को जब्त किया है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda DeadBody : सड़क किनारे के गड्ढे में युवक का शव मिला, मौके पर पहुंची FSL और बलौदा पुलिस की टीम...

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुख़बिर से सूचना मिली कि सुंदरेली गांव में रामलाल खांडे के घर के पीछे की बाड़ी में कुछ लोगों के द्वारा जुआ खेला जा रहा है. इसके बाद मौके पर दबिश देकर पुलिस ने 3 जुआरी गौरीशंकर साहू, राजू खांडे, हीरा कुमार को गिरफ्तार किया है.

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : मिठाई दुकानों से लेकर ब्रेड फैक्ट्री तक छापेमारी, गंदगी और चूहों की मौजूदगी के बीच खाद्य सामग्री का निर्माण, बड़ी मात्रा में मिठाई व ब्रेड नष्ट कराने की कार्रवाई, 3 फर्मों के खाद्य लाइसेंस निलंबित

Related posts:

error: Content is protected !!