Sakti News : कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने कलेक्टोरेट कार्यालय में किया ध्वजारोहण, अधिकारी-कर्मचारी रहे मौजूद

सक्ती. कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टोरेट कार्यालय में ध्वजारोहण किया एवं कलेक्ट्रेट कार्यालय में उपस्थित सभी अधिकारी, कर्मचारियों सहित समस्त जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी.



कलेक्टर ने भारतमाता और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैलचित्र पर फूल माला अर्पित किया. इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कलेक्टर पन्ना ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज ही के दिन हमारे देश का संविधान पूर्ण रूप से लागू हुआ था.

इसे भी पढ़े -  Sakti Police Transfer News : 4 निरीक्षकों का तबादला, SP प्रफुल्ल ठाकुर ने जारी किया आदेश... किन्हें, कहां-कहां मिली जिम्मेदारी... देखिए लिस्ट

संविधान पर देश के सभी लोगों का पूरा विश्वास होता है और इसी संविधान के तहत ही हमें एक शासकीय सेवक के रूप में जनता की सेवा करने का अवसर मिलता है. इसके लिए हमें जिम्मेदारीपूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुवे आमजन के हित में कार्य करना चाहिए.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Mulmula News : बाइक लूटने वाले बदमाश फरार, 15 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली, मुलमुला क्षेत्र में बेखौफ हुए बदमाश, घटनाओं को रोज दे रहे अंजाम, गश्त का दावा साबित हो रहे हवा-हवाई...

error: Content is protected !!