सेंट जेवियर्स हायर सेकेंडरी स्कूल अकलतरा में मनाया गया 75 वां गणतंत्र दिवस, कई आयोजन भी हुआ

जांजगीर-चाम्पा. सेंट जेवियर्स हायर सेकेंडरी स्कूल अकलतरा में 75 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. यहां कई आयोजन भी आयोजित किए गए. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि R.K. साहू एयर फोर्स ऑफिसर, विशिष्ट अतिथि आर्मी मैन गौतम प्रसाद, मुरेश सिंह चंदेल, राजेंद्र सिंह बैस, प्रबंधक राजेश द्विवेदी उपस्थित रहे. यहां अतिथियों द्वारा स्वतंत्रता सेनानी के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया गया. इसके उपरांत छात्र-छात्रओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए. संस्था के प्राचार्य आर आई सुधाकर ने अपना ‘आभार ! प्रकट करते हुए अतिथियों को शॉल, श्रीफल, पौधे देकर स्वागत किया. इस दौरान संस्था के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं का सहयोग रहा.

 



इसे भी पढ़े -  Champa Big Update : कुदरी बैराज में मिला था युवक का शव, मृतक युवक की हुई पहचान, चाम्पा पुलिस कर रही जांच...

Related posts:

error: Content is protected !!