Vivad FIR : शराब पीने के दौरान हुआ विवाद, तीन लोगों ने की युवक से मारपीट, अकलतरा थाना में केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के परसाहीनाला गांव में शराब पीने के बाद तीन लोगों ने युवक से मारपीट की है. मामले में पुलिस ने मारपीट करने वाले करण जगत, गोकुल यादव, रंग प्रसाद सारथी के खिलाफ IPC की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत केस दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, परसाहीनाला गांव के आयुष कुमार वाद्यक ने बताया कि वह करण जगत, गोकुल यादव, रंगप्रसाद सारथी के साथ खा-पी रहे थे, तभी शराब को जूठा किए हो कहकर विवाद करने लगा. फिर बाद में अटल चौक में इसी विवाद को लेकर तीनों करण जगत, गोकुल यादव, रंग प्रसाद सारथी ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की दो स्वयंसेविकाएं श्रेष्ठ स्वयंसेवक सम्मान से पुरस्कृत, SNPV रायगढ़ के कुलपति ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर...

मामले में अकलतरा पुलिस ने मारपीट करने वाले करण जगत, गोकुल यादव, रंग प्रसाद के खिलाफ केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Korba Suspend Big News : पटवारी सस्पेंड, कलेक्टर ने की कार्रवाई, आदेश जारी...

Related posts:

error: Content is protected !!