Janjgir Thief : फायनेंस कंपनी के कर्मचारी के घर हुई चोरी, मां गई थी स्वास्थ्य परीक्षण के लिए, तभी चोरों ने चोरी को दिया अंजाम

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की शिवराम कालोनी से चोरी का मामला सामने आया है. चोरों ने घर को सूना पाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. यह चोरी तब हुई, जब फायनेंस कंपनी के कर्मचारी की मां स्वास्थ्य परीक्षण कराने गई थी.

 



पुलिस के मुताबिक, चंदनिया पारा के रहने वाले फायनेंस कर्मचारी देवाशीष सेन गुप्ता ने रिपोर्ट लिखाई कि उनकी मां वृंदा सेन गुप्ता, शिवराम कॉलोनी में रेंट पर रहती है. इसी दौरान 16 फरवरी को वृंदा सेन गुप्ता घर में ताला लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण कराने गई थी.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

इस दौरान 30 हजार के सोने के जेवरात और 50 हजार नगद की चोरी हो गई. फिलहाल, मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 380, 457 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में लिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!