गरीबी में बीता बचपन, जैसे-तैसे की पढ़ाई, एक प्‍लॉट ने खोला किस्‍मत का ताला, अब धनकुबेरों की लिस्‍ट में नाम..

नई दिल्‍ली. ईमानदारी से पूरा मन लगाकर अगर मेहनत की जाए तो कोई भी इंसान को सफल होने से नहीं रोक सकती. इसे साबित किया है महा सीमेंट और माई होम कंस्‍ट्रक्‍शन कंपनी के मालिक जुपल्ली रामेश्वर राव (Rameshwar Rao) ने. आंध्र प्रदेश के महबूबनगर जिले के गांव में गरीब किसान के घर जन्‍में राव की गिनती आज भारत के रईस लोगों में होती है.

 



 

 

 

 

बचपन में स्‍कूल जाने के लिए उन्‍हें कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ता था. उनके पिता इतना पैसा भी नहीं कमा सकते थे कि वो उनको साइकिल लाकर दे सके. पेशे से होम्‍योपैथिक डॉक्‍टर रामेश्‍वर राव की किस्‍मत तब पलटी जब उन्‍होंने 50 हजार रुपये लगाकर हैदराबाद में एक प्‍लॉट खरीदा. इस प्‍लॉट ने ही उन्‍हें रियल एस्‍टेट टायकून बना दिया.

 

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

 

 

 

 

रामेश्‍वर राव ने जैसे-तैसे स्‍कूली शिक्षा हासिल की और आगे की पढ़ाई के लिए हैदराबाद आ गए. हैदराबाद में उन्‍होंने होम्‍योपैथी की पढाई की. पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्‍होंने दिलसुख नगर में होम्‍योपैथी क्लिनिक शुरू कर दिया. यह वह समय था जब हैदराबाद में रियल एस्‍टेट कारोबार जोर पकड़ रहा था. घरों की मांग में जबरदस्‍त इजाफा हो रहा था और जमीन की कीमत दिनों-दिन बढ रही थी.

 

 

 

 

50 हजार में खरीदे प्‍लॉट ने बदली किस्‍मत

रामेश्‍वर राव को प्रॉपर्टी की ज्‍यादा नॉलेज नहीं थी. पर उन्‍हें यह भी पता था कि होम्‍योपैथी क्लिनिक की कमाई से वो अपने सपने पूरे नहीं कर सकते. इसलिए उन्‍होंने रिस्‍क उठाने का फैसला किया. रामेश्‍वर राव ने 50 हजार रुपये लगाकर एक प्‍लॉट खरीद लिया. यह प्‍लॉट उनके लिए कुबरे का खजाना साबित हुआ. इस प्‍लॉट ने उन्‍हें कुछ ही समय में तीन गुना रिटर्न दिया. इसके बाद तो रामेश्‍वर राव ने रियल एस्‍टेट बिजनेस में पूरी तरह उतरने का मन बना लिया. होम्‍योपैथी क्लिनिक को बंद कर वे प्रॉपर्टी कारोबार में लग गए.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

 

 

 

 

1981 में बनाई कंपनी

रामेश्‍वर राव ने 1981 में माई होम कंस्‍ट्रक्‍शन नाम से रियल एस्‍टेट कंपनी बनाई. उन्‍हें रियल एस्‍टेट बिजनेस में जबरदस्‍त सफलता हासिल मिली. देखते ही देखते हैदराबाद के रियल एस्‍टेट बाजार में उनकी तूती बोलने लगी. उन्‍होंने कई रेजिडेंशियल सोसायटी और कॉमर्शियल बिल्डिंग्‍स बनाई. इसके साथ ही उन्‍होंने सीमेंट का कारोबार भी शुरू किया और महा सीमेंट नाम से कंपनी बनाई. आज इस कंपनी का टर्नओवर 4,000 करोड़ रुपये हो गया है. सीमेंट और रियल एस्‍टेट कारोबार से राव ने खूब दौलत इक्‍ट्ठी की है. आज रामेश्‍वर राव की नेट वर्थ 11,400 करोड़ रुपये है.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!