हुमा कुरैशी की महारानी ओटीटी दुनिया की सबसे चर्चित वेब सीरीज में से एक, अगले सीजन का इंतजार कर रहे दर्शक..

नई दिल्ली: Maharani 3 trailer: हुमा कुरैशी की महारानी ओटीटी दुनिया की सबसे चर्चित वेब सीरीज में से एक है. अब तक महारानी के दो सीजन आ चुके हैं, जो दर्शकों को भरपूर प्यार मिला है. पॉलिटिक्स ड्रामा से भरपुर हुमा कुरैशी की इस वेब सीरीज का दर्शक काफी वक्त से तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे थे. लेकिन अब महारानी 3 का इंतजार खत्म हो गया है. इस वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज हो चुका है साथ ही यह भी पता चल गया है कि हुमा कुरैशी की यह चर्चित वेब सीरीज कर रिलीज होने वाली है. महारानी 3 अगले महीने 7 मार्च ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर रिलीज होगी.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

 

 

 

 

इस वेब सीरीज के ट्रेलर की शुरुआत रानी भारती यानी हुमा कुरैशी से होती है. जिस पर अपनी पति की हत्या का आरोप है. इसके बाद महारानी 3 के ट्रेलर में एक के बाद एक सभी किरदारों को दिखाया गया है. वेब सीरीज अपने किरदारों के अलावा शानदार डायलॉग्स के लिए भी जानी जाती है. महारानी 3 के ट्रेलर में हुमा कुरैशी का डायलॉग- ‘बंदूक कमजोर लोग चलाते हैं, समझदार लोग दिमाग.’ हर किसी का दिल जीत लेगा. महारानी वेब सीरीज शुरुआत से बिहार की राजनीति से प्रेरित रही है. ऐसे में सीरीज के ट्रेलर में देसी शराब से लोगों की मौत के मुद्दे को भी दिखाया गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

 

 

 

 

बता दें कि बिहार की राजनीति को दिखाती इस सीरीज में हुमा कुरैशी ने लीड रोल निभाया है, जो एक ऐसी महिला के किरदार में दिखती हैं, जो घर गृहस्थी संभालना जानती हैं, लेकिन एक दिन वह राज्य की सीएम बन जाती हैं और फिर राजनीति के दांव पेंच खेलने लगती हैं. महारानी सीरीज के दो पार्ट आ चुके हैं, इन्हें आप सोनी लिव पर देख सकते हैं. इससे पहले हुमा कुरैशी अपनी फिल्म तरला को लेकर सुर्खियों में थीं. यह फिल्म पिछले साल रिलीज हुई थी.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

Related posts:

error: Content is protected !!