अभी बुक करोगे तो अगले साल मिल पाएगी! नहीं घट रहा Mahindra Thar का वेटिंग पीरियड़

नई दिल्ली: Mahindra Thar भारत में सबसे पॉपुलर एसयूवी में से एक रही है। बॉक्सी और बड़ी एसयूवी की बढ़ती लोकप्रियता के साथ, महिंद्रा की इस तीन-दरवाजे वाली ऑफरोडर एसयूवी की लगातार मांग बढ़ रही है। आइए, जान लेते हैं कि नई थार को घर लाने के लिए कितना इंतजार करना पड़ेगा।

 



 

 

 

 

वेटिंग पीरियड

 

बढ़ती हुई मांग को पूरा करने के लिए घरेलू वाहन निर्माता ने अपना प्रोडक्शन बढ़ा दिया है, जिसकी वजह से अब वेटिंग पीरियड घटकर 52 सप्ताह हो गया है। इसका मतलब है, अगर आप इस साल फरवरी में Thar बुक कर रहे हैं, तो संभावना है कि आप इसे 2025 की शुरुआत में घर ला सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  CG Asp-Dsp Transfer News : राज्य पुलिस सेवा के कई अफसरों का हुआ तबादला, देखिए पूरी सूची...

 

 

 

 

3 साल बाद भी कम नहीं हुआ क्रेज

भारत में इस लाइफस्टाइल एसयूवी को लॉन्च करने के तीन साल बाद और अन्य वाहन निर्माताओं से कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद भी महिंद्रा की थार की हाई डिमांड है। थार की लोकप्रियता के परिणामस्वरूप ऑटोमेकर ने 2024 के पहले महीने में पूरे भारत में तीन दरवाजों वाली एसयूवी की 6,059 यूनिट सेल कीं और अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मारुति सुजुकी जिम्नी को भारी अंतर से पछाड़ दिया है।

 

 

 

 

प्राइस और वेरिएंट

 

महिंद्रा थार 11.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर और दो अलग-अलग बॉडी वेरिएंट- सॉफ्ट टॉप और हार्ड टॉप में उपलब्ध है। चार अलग-अलग एक्सटीरियर कलर में उपलब्ध महिंद्रा थार एसयूवी को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों में पेश किया गया है, जबकि ट्रांसमिशन विकल्पों में मैनुअल और ऑटोमैटिक यूनिट शामिल है।

इसे भी पढ़े -  CG Breaking News : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का 30 अक्टूबर को रायपुर-दुर्ग दौरा, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम...

 

 

 

Mahindra Thar 5-Door जल्द मारेगी एंट्री

 

भारतीय वाहन निर्माता वर्तमान में थार एसयूवी के पांच-दरवाजे वाले संस्करण पर काम कर रहा है, जो वर्तमान में टेस्टिंग फेज में है। इस एसयूवी के इस साल के अंत में लॉन्च होने की उम्मीद है, जिससे इसकी मांग और बिक्री में और वृद्धि होगी, जिससे मारुति सुजुकी जिम्नी को और भी कड़ी प्रतिस्पर्धा मिलेगी।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : बैलेट पेपर पर भी नकार चुकी है जनता, कब तक हार का ठीकरा दूसरों पर फोड़ेगी कांग्रेस : लोकेश साहू

Related posts:

error: Content is protected !!