Janjgir Big News : धान से भरा ट्रक NH-49 पर पलटा, ड्राइवर समेत 4 लोग घायल

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के पुटपुरा गांव में NH 49 पर धान से भरा ट्रक पलट गया. हादसे में ड्राइवर समेत 4 लोगों को चोट आई है और चारों घायलों को अस्पताल भेजा गया है. घटना के बाद फंसे घायलों को बाहर निकाला गया था.



दरअसल, पुटपुरा गांव में NH-49 पर धान से भरा ट्रक जा रहा था. रफ्तार तेज होने से सड़क किनारे ट्रक पलट गया और हादसे के बाद धान के बोरे भी गिर गए.

इसे भी पढ़े -  Baloda News : बलौदा थाना में टीआई ने कोटवारों की ली बैठक, होली को लेकर किया गया अलर्ट... टीआई ने लोगों से अपील की, 'शांति से मनाएं होली'

error: Content is protected !!