JanjgirChampa Accident : गाय को बचाते NH-49 में एल्युमिनियम से भरा ट्रक सड़क किनारे पलटा, हादसे में ड्राइवर को आई चोट, इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के NH-49 तिलई के पास एल्युमिनियम से भरा ट्रक गाय को बचाते हुए पलट गया. हादसे में ट्रक ड्राइवर को चोट आई है. एल्युमिनियम को कोरबा से रायपुर ले जाया जा रहा था.

 



मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक क्रमांक CG 12 AN 7035 में कोरबा के प्लांट से एल्युमिनियम भरकर रायपुर ले जाया जा रहा था. अकलतरा क्षेत्र के NH-49 तिलई के पास पहुंचा था कि गाय को बचाते हुए ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. इसकी वजह से ट्रक ड्राइवर को चोट आई है. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Husband Arrest : पत्नी को आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल, सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!