JanjgirChampa Big Accident : सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई यात्री बस, हेल्पर समेत 20 से ज्यादा यात्रियों को आई चोट, 60 से ज्यादा यात्री सवार थे बस में, 5 यात्री बिलासपुर रेफर

जांजगीर-छाम्पा. अकलतरा क्षेत्र के अमरताल गांव में सड़क किनारे खड़े ट्रक से यात्री बस टकरा गई. हादसे में हेल्पर समेत 20 से ज्यादा यात्रियों को चोट आई है. इसमें गम्भीर हेल्पर समेत 5 लोगों को अकलतरा अस्पताल से बिलासपुर रेफर किया गया है. हादसे के बाद दोनों वाहनों के ड्राइवर फरार हो गए हैं.

 



दरअसल, सन्नी सर्विस की यात्री बस जशपुर से बिलासपुर जा रही थी. अकलतरा के अमरताल गांव पहुंची थी कि सड़क किनारे खड़े ट्रक से यात्री बस टकरा गई. बस में 60 से ज्यादा यात्री सवार थे. हादसे में हेल्पर समेत 20 से ज्यादा यात्रियों को चोट आई है और मौके पर अफरातफरी मच गई थी.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : छग स्टेट पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता सहित 4 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह किया गया भेंट

सूचना के बाद डायल 112 और स्थानीय एम्बुलेंस की टीम पहुंची. फिर घायलों को अकलतरा अस्पताल लाया गया. यहां से हेल्पर समेत 5 गम्भीर लोगों को बिलासपुर रेफर किया गया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa : जिले के 1.21 लाख से अधिक किसानों के खाते में पहुंची 24.75 करोड़ रुपये की सम्मान निधि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, जिले के किसानों को मिली बड़ी राहत...

Related posts:

error: Content is protected !!