Korba Thief : घर वाले सोते रहे, आधी रात चोर ले गए सोने-चांदी के जेवरात और नगदी रकम, उरगा थाना क्षेत्र का मामला

कोरबा. उरगा थाना क्षेत्र के सरगबुंदिया गांव में अज्ञात चोरों ने आधी रात सोने-चांदी के जेवरात एवं 20 हजार नगदी रकम की चोरी कर ली है.

 



पुलिस के मुताबिक, सरगबुंदिया गांव निवासी धनाराम सिदार रिपोर्ट लिखाई कि रात 11 बजे घर वाले खाना खाकर सो गए थे, तभी रात करीब 2 बजे को फ्रेश होने के लिए उसकी पत्नी रुपा सिदार उठी तो पता चला कि अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी समेत नगदी 20 हजार रुपये की चोरी कर ली है. सोने-चांदी जेवरात और नगदी समेत की अनुमानित कीमत लगभग 90 हजार रुपये बताई जा रही है.

इसे भी पढ़े -  CG NEWS : छग स्टेट पाॅवर कंपनी से मुख्य अभियंता सहित 4 अधिकारी-कर्मचारी को भावभीनी विदाई दी गई, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृृति चिन्ह किया गया भेंट

मामले में उरगा पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ IPC की धारा 380, 457 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : त्रैमासिक परीक्षा की प्रगति एवं आगामी शैक्षणिक कार्ययोजना की समीक्षा बैठक संपन्न, कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष फोकस, बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए अधिकारियों ने दिए निर्देश

Related posts:

error: Content is protected !!