Sakti Arrest : महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को मालखरौदा पुलिस ने किया गिरफ्तार, 9 लीटर महुआ शराब जब्त

सक्ती. मालखरौदा पुलिस ने छोटे सीपत गांव से महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. साथ ही, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 9 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.



मालखरौदा पुलिस के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि कंचन सतरंज, महुआ शराब की अवैध बिक्री करने के लिए रखा हुआ है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी कंचन सतरंज के कब्जे से 9 लीटर महुआ शराब को बरामद किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : आकस्मिक मृत्यु के 2 प्रकरणों में 8 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत, बलौदा और शिवरीनारायण तहसील क्षेत्र के पीड़ित परिवार को मिली आर्थिक मदद...

पुलिस ने आरोपी कंचन सतरंज के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

error: Content is protected !!