Giraftar : महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को चंद्रपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, 8 लीटर महुआ शराब जब्त

सक्ती. चंद्रपुर पुलिस ने बालपुर गांव के महानदी के पास से महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी लव कुमार मांझी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.

 



पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बालपुर गांव की महानदी के पास लव कुमार मांझी, महुआ शराब की अवैध बिक्री करने के लिए रखा हुआ है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी लव कुमार मांझी के कब्जे से 8 लीटर महुआ शराब को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Double Murder Arrest : 10 लाख उधार लिया और जब वापसी करने का दबाव बढ़ा तो रच डाली संगीन साजिश, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, झोलाछाप डॉक्टर और पार्षद की हुई थी मौत... डिटेल में पढ़िए...

पुलिस ने बालपुर गांव निवासी आरोपी लव कुमार मांझी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज कर गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

Related posts:

error: Content is protected !!